मेरी जो लाज है बाबा तेरे हाथ है,
दुखियाँ गरीब की बाबा फर्याद है,
आंधी तूफ़ान आये नाइयाँ हिचकोले खाये,
तेरे भरोसे बैठा नैया न दुब जाए,
अंधरै रात है ना कोई साथ है,
दुखियाँ गरीब की बाबा फर्याद है,
मेरी जो लाज तेरे हाथ.....
हम तो कमजोर है तेरा ही जोर है,
दुनिया में तेरे सिवा कोई न और है,
बिगड़े हालत है गम की बरसात है,
दुखियाँ गरीब की बाबा फर्याद है,
मेरी जो लाज तेरे हाथ.....
लाज बचाने वाले तेरी शरण में आया,
वापिस न जाऊ गा दिल में मैं सोच के आया,
हम तो अनाथ है तू दीना नाथ है,
दुखियाँ गरीब की बाबा फर्याद है,
मेरी जो लाज तेरे हाथ.....
मांगे एक भीख तुमसे तेरा सहारा देदे,
वनवारी टूटी नैया इसको किनारा देदे,
छोटी सी बात है सब तेरे हाथ है
दुखियाँ गरीब की बाबा फर्याद है,
मेरी जो लाज तेरे हाथ.....
Bhajan: मेरी जो लाज है बाबा तेरे हाथ है | Meri Jo Laaj Hai Baba Tere Hath Hai
Khatu Shyam Bhajan: Fariyaad
Singer: Sanjay Mittal
Music Recreated by : Dipankar Saha
Mix & Master- Kamlesh Droliaz
Lyricist: Jai Shankar Chaudhary
Artist: Sanjay Mittal
Director- Shyam Rungta
Category: Shyam Bhajan | Krishna Bhajan