Wednesday, 18 May 2022

अगर श्याम तेरी ,कृपा न होती तो गरीबो को दुनिया जीने न देती agar shyam teri kripa na hoti to gareebo ko duniya jeene n deti

अगर श्याम तेरी कृपा न होती,

गरीबो को दुनिया जीने न देती।


दर दर की ठोकर खाते सुदामा,
अगर श्याम होता ना तेरा ठिकाना |
जरा सोचो उनकी दशा कैसी होती,
गरीबों को दुनिया जीने ना देती ||

अगर श्याम तेरी कृपा ना होती,
गरीबों को दुनिया जीने ना देती ||

युगो तक अहिल्या पापिणी रहती,
शबरी की कुटिया भी वीरान रहती |
जो नरसी भी रोता और नानी भी ||

अगर श्याम तेरी कृपा ना होती,
गरीबों को दुनिया जीने ना देती ||

अगर तुम ना भरते दिनो की झोली,
ना मनती कभी उनके घर में दिवाली |
रोने को भी सोनू जगह ही ना होती,
गरीबों को दुनिया जीने ना देती ||

अगर श्याम तेरी कृपा ना होती,
गरीबों को दुनिया जीने ना देती ||

अगर श्याम तेरी किरपा ना होती,
गरीबों को दुनिया जीने ना देती ||

Saturday, 14 May 2022

बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तो का तो दिल दीवाना लगता है

 बाबा का दरबार सुहाना लगता है,

भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है ||

हमने तो बड़े प्यार से कुटिया बनायीं है,
कुटिया में बाबा तेरी मूरत सजाई है ||
अच्छा हमें तुमको सजाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है ||

रंग बिरंगे फूलो की लड़िया लगे प्यारी,
बालाजी तेरी सूरत हमे लागे बड़ी न्यारी |
अच्छा हमें तुझको मनाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है ||

हम तेरी राहों को पलकों से बुहारेंगे,
तुम ना आओगे तो बाबा तुम्हें पुकारेंगे |
अच्छा हमें तुझको बुलाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है ||

हम तेरी चोखट पे बाबा बिछ बिछ जायेंगे,
कहते है भक्त तेरी महिमा गाएँगे ||
अच्छा हमे रिश्ता निभाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है ||

बाबा का दरबार सुहाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है ||